इस्राईल में कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि इस्राईल में बहुत से लोग वहां पर अमरीकी कांग्रेस जैसी घटना के घटित होने को लेकर बहुत चिंतित हैं। बहुत से इस्राईलियों को यह डर सता रहा है कि कहीं हमारे यहां भी अमरीका जैसी घटना न दोहराई जाए।
जेरूसलम पोस्ट के अनुसार एक हालिया सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि 65 प्रतिशत से अधिक ज़ायोनियों को इस बात की संभावना है कि 6 जनवरी को जो कुछ अमरीकी कांग्रेस में घटा वैसा ही कुछ इस्राईली संसद क्नेसेट में भी हो सकता है। जो लोग इस बात की संभावना से इन्कार नहीं करते उनमें से 77 प्रतिशत वामपंथी और 28 प्रतिशत दक्षिणपंथी हैं।
इस परिणाम के अनुसार 7 प्रतिशत ज़ायोनियों को विश्वास है अमरीका जैसी घटना यहां पर भी हो सकती है। 44 प्रतिशत इस्राईली मानते हैं कि इस प्रकार की घटना दक्षिणपंथियों के माध्यम से हो सकती है जबकि 34 प्रतिशत सोचते हैं कि इस प्रकार का काम वामपंथी कर सकते हैं।याद रहे कि अभी हालिया दिनों में प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू के घर का घेराव करके उनके घर को अपने घेरे में ले लिया था। इस घटना के बाद से नेतनयाहू के घर की सुरक्षा को लेकर वहां की पुलिस बहुत सतर्क हो गई है।
ज्ञात रहे कि लंबे समय से प्रदर्शनकारी, नेतनयाहू की नीतियों के खि़लाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शनकारी नेतनयाहू को अतिवादी मानते हुए उनके पद पर बने रहने के पक्ष में नहीं हैं। पहले भी अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के हज़ारों लोगों ने तेलअवीव में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू और उनके परिवार के आर्थिक भ्रष्टाचारों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए थे। नेतेनयाहू और उनकी पत्नी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में लिप्त पाए गए हैं।