ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने ट्वीट किया कि परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान को 20 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम के संवर्धन में सीमितता नहीं है।
दूसरी ओर ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने एक हज़ार नये सेन्ट्रीफ्यूज M2IR लगाने की सूचना दी और कहा है कि क़ानून के अनुसार एक हज़ार M2IR और 6IR सेंट्रीफ़्यूज मशीनें लगाएंगे और हमने M2IR का निर्माण आरंभ कर दिया है। परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने आज ईरान के महान परमाणु वैज्ञानिक शहीद फ़ख्रीज़ादे के चेहलुम के अवसर पर आयोजित शोक समारोह में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हम शहीद फ़ख्रीज़ादे की सेवाओं को याद रखने के लिए तेहरान के शोध संयंत्र का नाम शहीद फख़्रीज़ादे के नाम पर रखना चाहते हैं।
उन्होंने परमाणु ऊर्जा की गतिविधियों को बयान करते हुए कहा कि बूशहर में दो परमाणु बिजली घर बनाने के संबंध में विस्तृत पैमाने पर गतिविधियां आरंभ हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों संयंत्रों के निर्माण पर लगभग 10 अरब डॉलर खर्च आयेगा जबकि देश के अंदर कोई ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है जिसका मूल्य 10 अरब डॉलर हो।