उनके वकील ने कहा है कि चीन के केन्द्रीय शहर में "अज्ञात वायरल निमोनिया" का ब्योरा सामने आने के बाद लगभग एक साल बाद उनकी मोअक्किला को सज़ा सुनाई गयी।
एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व वकील ज़ांग ज़ीन पिछले दिन व्हीलचेयर पर अदालत में पेश हुई थीं जहां शंघाई की अदालत ने संक्षिप्त सुनवाई में उन्हें महामारी के फैलाव की अफ़रातफ़री के आरंभिक चरण में झगड़ा करने और लोगों को भड़काने के आरोप में सज़ा सुनाई।
उनकी लाइव रिपोर्ट्स और लेख फ़रवरी में सोशल मीडिया प्लेट फ़ार्म्ज़ पर शेयर हुए थे जिन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था।
चीनी अधिकारियों की ओर से 8 वायरस विसल ब्लोवर्ज़ को महामारी से संबंधित सरकारी प्रतिक्रिया पर आलोचना को रोकने के लिए सज़ा सुनाई जा चुकी है।
अदालत ने कहा कि जांग ज़ीन ने आनलाइन झूठे बयान जारी किए जबकि उनके वकील का कहना है कि प्रास्क्यूशन ने साक्ष्यों को पूरी तरह से नहीं देखा। उनके वकील का कहना था कि हमें समझ में नहीं आया कि वास्तव में ज़ांग ज़ीन पर क्या करने का आरोप लगाया गया। ।