30 दिसंबर 2020 - 15:52
भारत की सीमा के निकट चीन ने तैनात किया मिसाइल सिस्टम ... क्या बढ़ सकता है तनाव ?

चीन की सेना ने भारत की सीमा के निकट लद्दाख़ में अपना मिसाइल सिस्टम तैनात किया है।

फ़ार्स  समाचार एजेन्सी के अनुसार भारत के सैनिक सूत्रों ने बताया है कि चीन की वायुसेना ने अपने एस-400 मिसाइल सिस्टम और युद्धक विमानों को तिब्बत के पास तैनात किया है।  इस रिपोर्ट के आधार भारत की सेना ने एलान किया है कि वह सीमा पर चीन की हर गतिविधि का जवाब देने को तैयार है।

इसी बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा है कि देश की सेना अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।  उन्होंने कहा कि हम अपनी पूरी क्षमता के साथ देश की रक्षा करेंगे।

याद रहे कि सन 2003 से अबतक अपने सीमावर्ती विवाद पर भारत और चीन 20 बार से अधिक वार्ता कर चुके हैं किंतु इसका कोई परिणाम नहीं निकला है।

  पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत और चीन के सैनिक लद्दाख़ में एक-दूसरे से भिड़ भी चुके हैं।