29 दिसंबर 2020 - 12:01
जनरल क़ासिम सुलैमान की हत्या का और भी ब्योरा, ब्रिटिश कंपनी का भी हाथ, इराक़ी स्वयं सेवी बल का सनसनीख़ेज़ ...

इराक़ के स्वयं सेवी बल असाएब अहले हक़ के महासचिव का कहना है कि जनरल सुलैमानी और अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या में एक ब्रिटिश कंपनी का भी हाथ है।

शैख़ क़ैस अल ख़ज़अली का कहना है कि आईआजीरसी के वरिष्ठ कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ी स्वयं सेवी बल के डिप्टी कमान्डर जनरल अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या में एक ब्रिटिश कंपनी भी लिप्त है।

उन्होंने जनरल सुलैमानी और अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या का ब्योरा देते हुए ट्वीट किया कि बग़दाद एयरपोर्ट की सुरक्षा ज़िम्मेदारी ब्रिटिश कंपनी जी-4 एस की थी और इस्लामी जगत के इन दो महान कमान्डरों की हत्या में इस कंपनी ने भी अहम भूमिका अदा की है। पिछले साल 3 जनवरी को अमरीका ने बग़दाद एयरपोर्ट के निकट एक आतंकवादी ड्रोन हमले में जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ी स्वयं सेवी बल के डिप्टी कमांडर अबू महदी अलमोहंदिस की हत्या कर दी थी।

उसके कुछ ही दिन बाद ईरान ने इराक़ स्थित अमरीकी सैन्य छावनी ऐनुल अल-असद पर कई मिसाइल फ़ायर किए थे और यह घोषणा की थी कि यह सिर्फ़ एक झलक है और शहीद सुलैमानी के ख़ून का अस्ली इंतेक़ाम लेना अभी बाक़ी है।