रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने शनिवार को आईआरआईबी को इंटरव्यू में बल दिया कि विश्व समुदाय को ईरानी वैज्ञानिक मोहसिन फ़ख़्रीज़ादे की हत्या की जाँच के नतीजे का इंतेज़ार है।
लावरोफ़ ने इस बात का ज़िक्र करते हुए कि रूस ने विभिन्न स्तर पर ईरानी वैज्ञानिक की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है, कहाः “हम इस हत्या को क्षेत्र को अस्थिर करने की दिशा में की गयी भड़काउ कार्यवाही मानते हैं।”
रूसी विदेश मंत्री ने इसी तरह जेसीपीओए के संबंध में आए गतिरोध के लिए अमरीका को ज़िम्मेदार बताया जो इस समझौते से निकल गया है।
उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते में अमरीका के संभवतः लौटने के बारे में वॉशिंग्टन का दृष्टिकोण अगले कुछ महीने में ज़ाहिर हो जाएगा।
सिर्गेई लावरोफ़ ने आगे कहा कि परमाणु समझौते जेसीपीओए में किसी तरह का पुनर्विचार नहीं होना चाहिए और न ही दूसरे मुद्दे उसमें शामिल होने चाहिए।