3 दिसंबर 2020 - 16:45
चार साल बाद फिर मिलेंगे...ट्रम्प ने अभी से 2024 में अपनी उम्मीदवारी का कर दिया एलान...क्या इतनी लंबी योजनाबंदी ट्रम्प के स्वभाव से मेल खाती है?

ट्रम्प लगातार अलग थगल पड़ते जा रहे हैं और उनके क़रीबी समर्थक भी उनका साथ छोड़ रहे हैं मगर इसके बावजूद उनका कहना है कि 2024 में वह फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे।

वाइट हाउस में एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा कि गुज़रे हुए चार साल बहुत शानदार थे हमारी कोशिश होगी कि अभी अन्य चार साल पूरे करें वरना चार साल बाद नए सिरे से आपसे मुलाक़ात होगी।

ट्रम्प जब यह भाषण दे रहे थे तो इसे कवर करने के लिए मीडिया नहीं था बल्कि केवल रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेता उनके पास थे मगर बाद में यह वीडियो मीडिया तक पहुंचाया गया।

3 नवंबर के चुनाव के एक महीने बाद भी ट्रम्प अपनी हार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं और वाइट हाउस में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रम्प बहुत कम लोगों से मुलाक़ात कर रहे हैं केवल ज़रूरी राष्ट्रपति आदेश जारी कर देते हैं या चुनाव में धांधली के बारे में कोई ट्वीट कर देते हैं।

इस बीच अटकलें बहुत तेज़ हो गई हैं। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ट्रम्प 20 जनवरी को जब बाइडन शपथ लेंगे वर्ष 2024 के लिए अपने चुनावी कैंपेन की औपचारिक घोषणा करेंगे।

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कुछ समय तक ट्रम्प को राजनैतिक पटल पर डटे रहने का मौक़ा तो मिल जाएगा मगर 20 जनवरी के बाद से हालात में बुदनियादी बदलाव आ जाएगा। एक बड़ा बदलाव तो यही होगा कि ट्रम्प पर कोई भी ध्यान नहीं देना चाहेगा, सारी नज़रें नए राष्ट्रपति जो बाइडन पर केन्द्रित होंगी।

अमरीका के इतिहास में 2020 का राष्ट्रपति चुनाव यादगार बन गया है क्योंकि भारी पैमाने पर मतदान हुआ। जो बाइडन को 81 मिलियन से अधिक तो ट्रम्प को 74 मिलियन से अधिक वोट मिले।

ट्रम्प 2024 में चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं इस बारे में लोगों को संदेह है क्योंकि ट्रम्प लंबी योजनाबंदी की योग्यता नहीं रखते, जो कुछ करना होता है आनन फ़ानन में करते हैं।