एरिज़ोना के बोलहेड शहर में अपने चुनावी भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि कमला हेरिस ने एक चुनावी सभा में कहा है कि मेरी स्थिति अफ़सोसनाक है लेकिन वे हमेशा नींद में रहने वाले जो बाइडन के मुक़ाबले में काफ़ी तेज़ हैं। ट्रम्प ने कहा कि मैं कहा सकता हूं कि मैं कुछ अलग ही स्थिति देख रहा हूं। वे लोग बौखलाए हुए हैं, वे बुरी तरह से निराश हो चुके हैं लेकिन हम यह सब देख कर चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बाइडन का कल का बयान देखा! उन्होंने मुझे जाॅर्ज कह कर बुलाया, यह विश्वास योग्य नहीं है। मुझे पता नहीं कि ख़ुश होना चाहिए या नहीं। उनकी पत्नी भी उनके साथ खड़ी थीं, वह बहुत मोटी हैं।
ट्रम्प ने कहा कि आप यह बात देख सकते थे कि बाइडन बहुत ज़्यादा तनाव में थे। पिछले एक साल से वे लोग पागलों जैसी हरकतें कर रहें हैं, वे पागलों के तरीक़े से काम कर रहे हैं। ट्रम्प ने इसी तरह अपने भाषण में मीडिया पर भी बाण चलाए। उन्होंने कहा कि फ़ेक मीडिया यहां उपस्थित लोगों की भीड़ नहीं दिखाएंगे। वे कभी भी यह काम नहीं करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि कल बाइडन के भाषण में सिर्फ़ दस लोग उपस्थित थे।