29 अक्टूबर 2020 - 13:07
प्रतिबंध हमें झुका नहीं सके, ईरानी जनता कठिन दौर से गुज़र जाएगीः राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने बल देकर कहा है कि प्रतिबंध ईरानी राष्ट्र को झुका नहीं सके हैं और विकास की योजनाओं को ठप्प छोड़ने पर हमें मजबूर भी नहीं कर सके हैं।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को कई राष्ट्रीय परियोजनाओं का वीडियो लिंक के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद कहा कि इन दिनों प्रतिबंधों के कारण जनता और लोगों के जीवन पर दबाव है लेकिन इसी के साथ बड़े बड़े काम भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध हमें तोड़ नहीं सके हैं बल्कि प्रतिबंधों से लोगों को यातना हुई है और वे दबाव में हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि कृषी, पानी व बिजली की परियोजनाएं लगभग पूरी तरह प्रतिबंध से प्रभावित नहीं हुईं और इन सात बरसों में हमने अहम परियोजनाओं को कठिनाई और दबाव के बावजूद पूरा किया है।

 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि लोगों को जान लेना चाहिए कि प्रतिबंध न तो हमें झुका सके हैं और न ही हमारी अहम विकास योजनाओं को ठप्प कर सके हैं। हमने कठिनाई से ही सही लेकिन इन परियोजनाओं को जारी रखा और हमें विश्वास है कि हमारी जनता इन कठिनाइयों को परा कर जाएगी। डाॅक्टर हसन रूहानी ने कहा कि आज अमरीका, ज़ायोनी शासन और क्षेत्र के रूढ़िवादी देशों से लड़ रही ईरानी जनता के संबंध में सबसे बड़ा विश्वासघात वह बातें हैं जो जनता को निराश कर दें या उनकी भावनाओं को कमज़ोर बना दें।