27 अक्टूबर 2020 - 13:02
पाकिस्तान, भारत के साथ बात करने को तैयार है लेकिन पहले कश्मीर की सैनिक घेराबंदी ख़त्म की जाएः इमरान ख़ान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब तक कश्मीरी जनता को राष्ट्र संघ के प्रस्तावों के अनुसार अपने भविष्य निर्धारण का अधिकार नहीं मिल जाता तब तक वे संघर्ष जारी रखेंगे।

कश्मीर पर भारत के नियंत्रण को 73 साल पूरे होने पर पाकिस्तान में काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि आजसे 73 साल पहले 27 अक्तूबर को भारत ने उन्हीं के शब्दों में “कश्मीर पर क़ब्ज़ा किया और कश्मीरियों से उनके भविष्य निर्धारण का हक़ छीन लिया।“ उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जब तक कश्मीरियों को अपने भविष्य निर्धारण का अधिकार नहीं मिल जाता तब तक वे उनके लिए संघर्ष करते रहेंगे, विश्व स्तर पर आवाज़ उठाते रहेंगे, राष्ट्राध्यक्षों व विश्व मीडिया से बात करके याद दिलाता रहूंगा कि कश्मीरी जनता पर कितना अत्याचार हो रहा है।

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि वे आज भी भारत से कहते हैं कि पाकिस्तान शांति चाहता है। इमरान ख़ान ने कहा कि जब मुझे सत्ता मिली तो मैंने एक ही बात कही कि आप हमारी ओर एक क़दम बढ़ाएं, हम दो क़दम आपकी ओर बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हम बात-चीत के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए भारत को कश्मीर की सैनिक घेराबंदी ख़त्म करनी होगी और संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीरियों को भविष्य निर्धारण का अधिकार देना होगा।