भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही यह कानून लागू किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर फूट डालो और राज करो की नीति पर चलने का आरोप लगाया और विश्वास जताया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।
भारतीय मीडिया के अनुसार अपने एकदिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे नड्डा ने 2021 में प्रस्तावित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न समुदाय के लोगों से चर्चा की और उन्हें संबोधित भी किया।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आपको सीएए मिलेगा और मिलना तय है। अभी नियम बन रहे हैं। कोरोना के कारण थोड़ी रूकावट आई है। जैसे-जैसे कोरोना हट रहा है, नियम तैयार हो रहे हैं। बहुत जल्द आपको उसकी सेवा मिलेगी। इसको हम पूरा करेंगे।
नड्डा के इस बयान पर लोकसभा से टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया प्रकट की है।
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया है जेपी नड्डा कह रहे हैं कि राज्य में जल्द सीएए लागू किया जाएगा बीजेपी सुन ले, हम आपको कागज दिखाने से पहले ही दरवाजा दिखा देंगे।
भारत सरकार से इस कानून का पूरे देश में ज़ोरदार विरोध किया गया था।