19 अक्टूबर 2020 - 13:44
इराक़ में दाइश का फिर आतंक, 12 का अपहरण, 8 को गोलियों से भूना, 4 लापता

अलआलम टीवी चैनल ने इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि घटना की जांच से पता चला है कि आतंकवादी गुट दाइश ने सलाहुद्दीन प्रांत के फ़रहातिया अपराध अंजाम दिया है।

शनिवार की सुबह सलाहुद्दीन प्रांत के पुलिस प्रमुख ने एक बयान जारी करके बताया था कि दक्षिणी प्रांत के बलद शहर के अलफ़रहातिया क्षेत्र के 12 आम नागरिकों को एक अज्ञात सशस्त्र गुट ने अपहरण कर लिया है।

इस एलान के बाद 8 अपहृत लोगों का शव बरामद हो गया था जिनको गोलियों से भून दिय गया था जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं।

कुछ सूत्रों ने बताया है कि जिन लोगों का अपहरण किया गया है उनका का संबंध रफ़ीआत और जीसात क़बीलों से है।