14 अक्टूबर 2020 - 10:16
नजफ में इमाम हुसैन के ज़ायरों के लिए स्वंय बल की क्लिनक को अज्ञात लोगों ने जलाया! इराक़ के खिलाफ साज़िश का एक नया रुख

इराक़ के स्वंय सेवी बल अलहश्दुश्शाबी ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने नजफ में उसकी दो मोबाइल क्लिनिक को आग लगा दी।

स्वंय सेवी ने बताया कि इन दोनों क्लिनिक्स को इमाम हुसैन के चेहलुम के ज़ायरों के लिए बनाया गया था जिन्हें जला दिया गया और क्लिनिक्स पूरी तरह से तबाह हो गये। 

स्वंय सेवी बल अहश्शदु्श्शाबी के बयान में कहा गया है कि क्लिनिक में आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है। 

स्वंय सेवी बल अलहश्दुश्शाबी ने इसी तरह एक बयान जारी करके बताया था कि शहीद अबू मेहदी अलमुहन्दिस के मज़ार के पास विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। 

स्वंय सेवी बल ने इराक़ में दाइश को हराने में मुख्य भूमिका निभाई है और इस समय भी इराकी सेना के साथ मिल कर दाइश के खिलाफ संघर्ष कर रही है। 

अमरीका स्वंय सेवी बल को इराक में अपनी साज़िशों की राह में सब से बड़ी रुकावट समझता है।