10 अक्टूबर 2020 - 12:12
क़तर को भी महसूस हुई एफ-35 विमान की ज़रूरत

क़तर ने अमरीका से एफ-35 युद्धक विमान ख़रीदने की मांग की है।

रोएटर्ज़ के अनुसार क़तर ने अमरीका से एफ-35 की ख़रीद की मांग की है।  इस युद्धक विमान को ख़रीदने की दरख़ास्त इस सप्ताह वाशिग्टन पहुंची है।  रोएटर्ज़ ने संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि जबतक अमरीकी कांग्रेस में एफ-35 युद्धक विमानों की ख़रीदारी का मामला नहीं जाता उस समय तक इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता।  युद्धक विमान एफ-35 का मूल्य लगभग आठ करोड़ डाॅलर है।  इस प्रकार के सौदों में सामान्यतः कई वर्षों का समय लगता है। 

ज्ञात रहे कि क़तर की ओर से अमरीका से एफ-35 युद्धक विमान की ख़रीद की बात एसी स्थिति में सामने आई है कि जब इस्राईल के साथ यूएई के कूटनैतिक संबन्ध स्थापित होने के बाद अमरीका ने संयुक्त अरब इमारात को आशवस्त किया था कि वह इस विषय की समीक्षा कर रहा है।