4 अक्टूबर 2020 - 16:46
ईरान से क्यों है सऊदी अरब को इतनी दुश्मनी, ईरान पर फिर लगे निराधार आरोप

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने एक बार फिर ईरान के विरुद्ध अपने निराधार दावे दोहराए हैं।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान आले सऊद ने एक कार्यक्रम में जो अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने परमाणु हथियारों के संपूर्ण विनाश के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित किया था, निराधार दावे को दोहराते हुए इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से परमाणु समझौते का उल्लंध किए जाने का दावा किया।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने इस कार्यक्रम में ईरान की ओर से परमाणु समझौते के 26वें और 36वें अनुच्छेदों से लाभ उठाने को इस समझौते का उल्लंघन क़रार दिया और दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के विरुद्ध है।

सऊदी सरकार ने भी एक बयान जारी करके ईरान पर परमाणु समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

सऊदी सरकार का यह हास्यास्पद दावा ऐसी हालत में सामने आया है कि आईएईए ने अब तक बारम्बार ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने और तेहरान की ओर से परमाणु समझौते की पूर्ण प्रतिबद्धता किए जाने की पुष्टि की है।