ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाला यह बैलेस्टिक मीज़ाइल परमाणु क्षमता से लैस है। यह मीज़ाइल 800 किलोमीटर दूर तक टारगेट को तबाह कर सकता है। यह मीज़ाइल मौजूदा मीज़ाइल सिस्टम को मज़बूत करेगा और संचालन में हल्का व आसान है।
भारत ने यह आधुनिक मीज़ाइल परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब एलएसी पर चीन के साथ तनाव चरम पर है।
मौजूदा मीज़ाइल के मुकाबले यह हल्का है और इस्तेमाल भी आसान है। सूत्रों ने यह भी बताया कि टारगेट की ओर बढ़ते हुए अंतिम चरण में यह हाइपरसोनिक स्पीड हासिल कर लेता है।