एनबीसी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प के घटकों का कहना है कि पहले चुनावी डिबेड से फ़ायदा उठाने में राष्ट्रपति ट्रम्प की विफलता से उनकी टीम की कोशिशों को ज़बरदस्त धचका लगा है और ट्रम्प के चुनाव कार्यालय के सदस्यों को निराशा हुई है।
ट्रम्प के चुनाव कार्यालय के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया है कि 30 सितम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों के बीच पहली डिबेट के बाद वाइट हाऊस और चुनाव कार्यालय में काफ़ी चिंता और ख़ामोशी पायी जाती है।
कहा जा रहा है कि ट्रम्प के लिए चुनाव कैम्पेन चलाने वालों ने ट्रम्प को सचेत किया है कि वह अपने एजेन्डों की घोषणा में विफल रहे हैं और उन्होंने डिबेट के दौरान उस समय अपने एजेन्डे पर बात की जब उसके बयान का समय गुज़र चुका था।
पहली डिबेट के दौरान ट्रम्प की जिस बात पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है वह अपने डेमोक्रेट प्रतिस्पर्धी जो बाइडन की बात को बार बार काटने की कोशिश करना है।
ट्रम्प के चुनाव साहकारों का इस बारे में कहना है कि उन्हें जो बाइडेन को अपनी बात पूरी करने देनी चाहिए थी, अतार्किक और निराधार बातों ने ट्रम्प की इमेज ख़राब कर दी।
दूसरी ओर प्रतिनिधि सभा की प्रमुख नेन्सी पेलोसी ने पहले चुनावी डिबेट को देश के लिए चिंताजनक रात क़रार दिया है।