डीसीपी दिल्ली ने ट्वीट कर कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने की वजह से इंडिया गेट के आसपास किसी सभा की इजाज़त नहीं है।
इंडिया गेट और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू होने से किसी एक जगह पर एक समय में चार से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते।
ज्ञात रहे कि गुरुवार को इंडिया गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में कैंडल लाइट मार्च किया था।
इसके अलावा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने भी इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था।
उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में 14 सितम्बर को सवर्ण जाति के चार युवकों ने 19 साल की दलित युवती के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने बाद बलात्कार किया था।
इस बीच हाथरस के ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा पीड़ित के पिता को धमकी देने का एक वीडियो भी सामने आया था।
युवती की मौत के बाद विशेष रूप से जल्दबाज़ी में किए गए अंतिम संस्कार के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस से जल्दबाज़ी में अंतिम संस्कार किए जाने पर जवाब मांगा है।
उधर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि थोड़ा सब्र रखिए, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है।
विजयवर्गीय ने कहा कि योगी जी, जो वहां के मुख्यमंत्री हैं, मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है।