पाकिस्तानी सेना के बयान में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षा बल ने शनिवार की रात संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए फ़ायरिंग की जिससे एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया जिसके जवाब में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल के ठिकानों पर ज़ोरदार हमला किया और उनकी चौकियों को भारी नुक़सान पहुंचाया।
एक हफ़्ते के भीतर यह दूसरा मौक़ा है कि दोनों देशों के बीच झड़प हुई है इससे पहले बुधवार को होने वाली झड़प में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।