27 सितंबर 2020 - 12:58
आज़रबाइजन और आर्मेनिया के सैनिकों के बीच झड़प, आर्मेनिया के प्रधान मंत्री ने दी धमकी

आज़रबाइजन के साथ तनाव बढ़ने के बाद, आर्मेनिया के प्रधान मंत्री ने आज़रबाइजान के अधिकारियों को धमकी दी है कि वह उनकी ख़ुफ़िया जानकारियों का पर्दाफ़ाश कर देंगे।

रविवार को सरकारी टीवी पर अपने संबोधन में आर्मेनिया के प्रधान मंत्री पाशीनियन निकोल ने आज़रबाइजान के अधिकारियों से कहा कि वे अक़्ल के नाख़ून लें, क्योंकि अगर उन्होंने उनके रहस्यों का पर्दाफ़ाश कर दिया तो आज़रबाइजान में सियासी भूचाल आ जाएगा।

ग़ौरतलब है कि रविवार की सुबह आज़रबाइजान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि आर्मेनिया की सेना ने सीमावर्ती इलाक़ों पर बमबारी की है, जिसके नतीजे में कई आम नागरिक हताहत हो गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि रविवार को हुई झड़पों में दोनों पक्षों के कई सैनिक हताहत हुए हैं। इस दौरान, आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने आज़रबाइजान के 3 टैंक और दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है, जिसे आज़रबाइजान के रक्षा मंत्रालय ने ख़ारिज कर दिया है।

आज़रबाइजान के रक्षा मंत्रालय ने आर्मेनिया का मुक़बाले करने के लिए अपनी सेना की क्षमता में वृद्धि पर बल दिया है। । ्मेनिया का मुक़बाले करने के लिए अपनेगरिक हताहत हो गए हैं।