आईआरआईबी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सुप्रिम कोर्ट के जज के लिए रूढ़ीवादी एमीकोनी बैरेट के नाम की घोषणा कर दी है।
डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन ने इससे पहले कहा था कि ट्रम्प को चाहिए कि वह सीनेट चुनाव से पहले नामज़द सुप्रिम कोर्ट जज की मंज़ूरी न दे।
सुप्रिम कोर्ट की जज राथ बीडर गैंसबर्ग का पिछले सप्ताह 87 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया था।
अमरीकी सुप्रिम कोर्ट में 9 जजों का पैनल है जिसका चयन अमरीकी राष्ट्रपति करते हैं और जज मौत तक इस पद पर रहते हैं।
दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की चुनाव अभियान समिति तथा रिपब्ल्किन नेशनल कमेटी ने नॉर्थ कैरोलिना के चुनाव अधिकारियों को "मेल-इन-बैलट" नियमों में हुए बदलावों को लागू करने से रोकने के लिए याचिका दायर की है।
याचिका में दावा किया गया है राज्य के चुनाव बोर्ड द्वारा अपनाई गई नयी व्यवस्था से चुनाव के दौरान मतदान न कर पाने वालों को बाद में बिना उचित सत्यापन के मतदान का मौक़ा मिलेगा, जिससे धांधली होने की संभावना है।
चुनाव बोर्ड ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनके तहत मेल के ज़रिए मतदान करने वाले मतदाताओं को नवम्बर में चुनाव के दौरान मतपत्र भरने के दबाव का सामना करने की जगह कम जानकारी देकर मतदान करने की अनुमति होगी।