16 सितंबर 2020 - 19:07
जनरल क़ासिम सुलैमानी अपनी शहादत से एक महीना पहले कुछ ख़ास लोगों की वार्ता की आडियो आर्काइव से निकलवाई और उसे बड़े ध्यान से सुनते थे!

आठ वर्षीय ईरान-इराक़ युद्ध की आरकाइव के डायरेक्टर जनरल नाईनी ने बताया कि शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी ने अपनी शहादत से एक महीना पहले मुझे फ़ोन किया और कर्बला-5 नाम के सैन्य आप्रेशन के दौरान कमांडरों के बीच होने वाली बातचीत की आडियो मंगवाई।

मैने सुना कि जनरल क़ासिम सुलैमानी अपनी शहादत से पहले ईरान इराक़ आठ वर्षीय युद्ध के इस महत्वपूर्ण आप्रेशन के शहीद कमांडरों की बातें सुनते थे जो इन कमांडरों ने अपनी शहादत से पहले कीं।  

ईरान पर इराक़ का हमला शुरू होने की तारीख़ क़रीब आने के साथ ही इस आठ वर्षीय निर्णायक युद्ध की चालीसवीं वर्षगांठ के संबंध में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है।

कर्बला-5 सैनिक आप्रेशन आठ वर्षीय युद्ध के दौरान ईरानी फ़ोर्सेज़ ने हमलावर इराक़ी फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ किया था। यह इराक़ के बसरा नगर को अपने कंट्रोल में लेने का ईरानी फ़ोर्सेज़ का छठा सैनिक आप्रेशन था। यह आप्रेशन 9 जनवरी 1987 को शुरू हुआ। इससे ठीक 15 दिन पहले कर्बला-4 सैनिक आप्रेशन किया गया था। इस आप्रेशन में ईरानी फ़ोर्सेज़ ने शलमचा का लगभग 150 किलोमीटर इलाक़ा इराक़ी क़ब्ज़े से आज़ाद कराया और दक्षिणी इराक़ के भी कुछ भागों पर नियंत्रण कर लिया।