14 सितंबर 2020 - 14:53
सऊदी अरब और इमारात पैग़म्बरे इस्लाम के दुशमनों की पंक्ति में शामिल हो गए हैं

यमन के शाक्तिशाली और लोकप्रिय अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक अलहौसी ने सऊदी अरब और इमारात को जमकर लताड़ा।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने सोमवार को अपने भाषण में कहा कि हम देख रहे हैं कि इस्लामी जगत में जिन लोगों के हाथों में सत्ता है वह पैग़म्बरे इस्लाम के दुशमनों की पंक्ति में खड़े हैं।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि इस्लामी जगत की समस्याओं और संकटों का एक भाग उसके भीतरी हालात की वजह से है जहां अन्याय हो रहा है और वैचारिक दिशाभेद और विभाजन पाया जाता है।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि सऊदी अरब और इमारात ने विश्वासघात का झंडा उठा रखा है और इस्लामी जगत के दुशमनों के अनुयाई बन गए हैं और पूरे इस्लामी जगत में विध्वंसकारी भूमिका निभा रहे हैं।

अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि जो लोग पैग़म्बरे इस्लाम का लगातार अनादर कर रहे हैं वह ज़ायोनियों, अमरीकियों और इस्राईलियों से जुड़े हुए लोग है। उन्होंने कहा कि इस्लामी समुदाय की दुशमनी में सबसे बुनियादी रोल अमरीका और इस्राईल निभा रहे हैं।