13 सितंबर 2020 - 13:59
इस्राईली प्रधानमंत्री के विरुद्ध 12वें सप्ताह भी प्रदर्शन जारी

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में शनिवार की रात दसियों हज़ार लोगों ने निरंतर बारहवें सप्ताह भी इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतेनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन किए।

प्रदर्शनकारियों ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में नेतेनयाहू के घर के सामने जमा होकर उनके त्यागपत्र की मांग की।

यह क्रम 12 सप्ताह से जारी है। अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में 300 जगहों पर इसी प्रकार के प्रदर्शन हुए हैं।

हालिया सप्ताह में नेतेनयाहू के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन ख़तरनाक रूप धारण कर चुके हैं।

इस्राईल में पिछले कई महीने से नेतेनयाहू के वित्तीय भ्रष्टाचार और कोरोना का मुक़ाबला करने में उनके कमज़ोर क्रियाक्लापों के विरुद्ध प्रदर्शनों का क्रम जारी है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेतेनयाहू को कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में अपनी सरकार के कमज़ोर क्रियाक्लाप और अपने तथा अपनी पत्नी के वित्तीय भ्रष्टाचार के आधार त्यागपत्र दे देना चाहिए।

इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतेनयाहू और उनकी पत्नी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में लिप्त पाए गये हैं ।