8 सितंबर 2020 - 19:00
ईरान, हमास और हिज़बुल्लाह के बीच हर स्तर पर सहयोग जारीः हमास

हमास का कहना है कि हिज़बुल्लाह, हमास और तेहरान के बीच समन्वय, स्ट्रैटेजिक है।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास की राजनैतिक शाखा के कार्यालय प्रमुख ने कहा है कि हमास, हिज़बुल्लाह और ईरान के बीच सहयोग, रणनीतिक महत्व रखता है।

अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सालेह अलआरूरी ने सोमवार की रात एक बैठक में बताया कि ईरान, हमास और हिज़बुल्लाह के बीच हर स्तर पर सहयोग जारी है।  उन्होंने कहा कि लेबनान में फ़िलिस्तीनी नेताओं की बैठक का घोषणापत्र, जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर जनप्रतिरोध का समर्थन करता है।  अलआरूरी ने इस्माईल हनिया की हालिया लेबनान यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा कि लेबनान के फ़िलिस्तीनी शरणार्थी केन्द्र में हमास के नेता की उपस्थिति, फ़िलिस्तीनियों के बीच एकता और उनकी स्वदेश वापसी को सिद्ध करती है।