7 सितंबर 2020 - 13:06
इराक़, अमरीकी सैन्य अड्डे के पास फिर राकेट हमला

इराक़ की राजधानी बग़दाद के सैन्य हवाई अड्डे को तीन राकेटों से हमले का निशाना बनाया गया।

इराक़ी मीडिया ने घोषणा की है कि यह राकेट बग़दाद एयर पोर्ट के उस हिस्से पर फ़ायर किए गये जिसे अमरीका के नेतृत्व वाला दाइश विरोधी गठबंधन प्रयोग करता है।

रिपोर्टों के अनुसार इस हमले में कोई नुक़सान नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह के दौरान बग़दाद एयरपोर्ट के सैन्य भाग को राकेट हमलों का निशाना बनाया जाता रहा है।

हालिया महीनों में बग़दाद में अमरीकी दूतावास और अत्ताजी तथा अलबलद की छावनियों सहित इराक़ में आतंकवादी अमरीकी सैनिकों के अड्डे बारम्बार राकेट हमलों का निशाना बनते रहे हैं।

इराक़ी जनता और दल अपने देश से इराक़ी सैनिकों के निष्कासन की मांग कर रहे हैं। इराक़ी संसद भी देश से आतंकवादी अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलने का बिल पास कर चुकी है।