4 सितंबर 2020 - 14:09
अमरीका के लिए सबसे अच्छा काम इराक़ से बाहर निकल जाना हैः रूस

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका जो सबसे अच्छा काम कर सकता है, वह इराक़ से बाहर निकल जाना है।

मारिया ज़ाख़ारोवा ने माॅस्को में एक पत्रकार सम्मेलन में इराक़ में अमरीकी सैनिकों की संख्या में कमी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया विशेष कर इराक़ से अमरीका की सैन्य उपस्थिति में कमी, सही दिशा में उठाया गया क़दम है। उन्होंने कहा कि जैसा कि समय बीतने से सिद्ध हुआ है, इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति से इस देश में शांति, सुरक्षा व स्थिरता नहीं आई है बल्कि इससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

 

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी के साथ कहा कि अन्य देशों से अमरीकी सैनिकों को बाहर निकालने के बारे में इस देश के अधिकारियों के दावे ज़्यादातर खोखले रहे हैं और उन पर कभी भी अमल नहीं किया गया। ज़ाख़ारोवा ने इस पत्रकार सम्मेलन में रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध के संगठन का तकनीकी सचिवालय अब भी सीरिया के हलब क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की जांच के बारे में अब भी टाल मटोल कर रहा है जिससे पता चलता है कि यह संगठन राजनैतिक लक्ष्यों के लिए काम कर रहा है।