4 सितंबर 2020 - 14:02
धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का...

इस्राईल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अमरीकी समाचार पत्र की रिपोर्ट पर जिसमें कहा गया है कि नेतेनयाहू, संयुक्त अरब इमारात को एफ़-35 युद्धक विमान बेचे जाने का विरोधी नहीं है, कहा कि ग़लत दावों से कुछ बदलने वाला नहीं है।

इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतेनयाहू के कार्यालय ने शुक्रवार को नेतेनयाहू द्वारा संयुक्त अरब इमारात को एफ़-35 अमरीकी युद्धक विमान बेचे जाने पर सहमति पर आधारित न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट का खंडन किया है।

इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने न्यूयार्क की उक्त रिपोर्ट का खंडन करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नेतेनयाहू के विरुद्ध ग़लत दावे दोहराने से, हक़ीक़त बदलने वाली नहीं है।

नेतेनयाहू के कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि अमरीका से वार्ता में किसी भी स्थान पर जिसका परिणाम यूएई के साथ 13 अगस्त को ऐतिहासिक समझौते के रूप में सामने आया है, प्रधानमंत्री नेतेनयाहू ने संयुक्त अरब इमारात को आधुनिक हथियार बेचने पर कोई सहमति नहीं जताई।

कहा जा रहा है कि अमरीकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ ने जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतेनयाहू ने एक प्राइवेट बैठक में संयुक्त अरब इमारात को अमरीका के आधुनिक हथियारों की बिक्री पर सहमति जता दी है।