1 सितंबर 2020 - 12:31
ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या में निरंतर गिरावट, रिकवर होने वालों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि देश में अब तक सवा तीन लाख से ज़्यादा लोगों ने कोरोना को हराया है।

डाॅक्टर सीमा सादात लारी ने मंगलवार को देश में कोरोना के ताज़ा आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण के 1,682 नए मामले सामने आए जिनमें से 786 को अस्तपतालों में भर्ती किया और बाक़ी अन्य को मामूली उपचार व आवश्यक निर्देशों के साथ घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अब देश में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 3 लाख 76 हज़ार 894 हो चुकी है जिनमें से 3 लाख 25 हज़ार 124 लोग इस घातक वायरस से मुक्त हो चुके हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण 101 लोगों की मौत हो गई और इस प्रकार देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 21 हज़ार 672 हो गई है। इस बीच पूरी दुनिया में ढाई करोड़ से ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से एक करोड़ 80 लाख से ज़्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि लगभग 8 लाख 55 हज़ार लोगों की मौत हो गई है।