1 सितंबर 2020 - 12:29
ईरान के सशस्त्र बलों की प्रतिरोधक क्षमता, क्षेत्र की बड़ी शक्ति बन चुकी हैः ब्रिगेडियर हैदरी

ईरान की थल सेना के कमांडर ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बलों की प्रतिरोधक क्षमता, क्षेत्र का प्रतीक व बड़ी शक्ति में बदल चुकी है।

ब्रिगेडियर क्यूमर्स हैदरी ने, जो मंगलवार को देश की पूर्वी सैन्य टुकड़ियों के निरीक्षण के लिए दक्षिणी ख़ुरासान प्रांत पहुंचे हैं, कहा कि ईरान के सशस्त्र बलों की ताक़त इस बात का कारण बनी है विश्व साम्राज्य आज इस क्षेत्र में उपस्थिति की भी हिम्मत नहीं कर पा रहा है और डर कर यहां से निकल रहा है। उन्होंने ईरान की थल सेना की युद्धक इकाइयों की ताक़त व उच्च प्रतिरक्षा क्षमता की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि थल सेना में हथियार व सैन्य उपकरणों की तैयारी इस बात का कारण बनी है कि थल सेना, प्रतिरक्षा ताक़त में वांछित स्थान तक पहुंच जाए।

 

ईरान की थल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर क्यूमर्स हैदरी ने देश की पूर्वी सीमाओं पर टिकाऊ सुरक्षा को सभी सशस्त्र बलों की कोशिशों व अथक मेहनत का फल बताया और कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा, थल सेना, पुलिस और आईआरजीसी के बलों की सशक्त उपस्थिति का नतीजा है। ज्ञात रहे कि दक्षिणी ख़ुरासान प्रांत, ईरान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है और अफ़ग़ानिस्तान के साथ इसकी 331 किलो मीटर लम्बी संयुकत सीमा है।