28 अगस्त 2020 - 12:58
किम जोंग ऊन को कोमा में पहुंचाने के बाद मीडिया ने उसे कर दिया स्वस्थ्य

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंगऊन ने अपने देश के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

किम जोंगऊन ने तूफ़ान प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए अधिकारियों से हर प्रकार से सहायता करने को कहा है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार  उत्तरी कोरिया के नेता ने इस देश के अधिकारियों से कहा है कि तूफ़ान से फसलों और संपत्तियों को होने वाले नुक़सान को कम से कम करने के प्रयास किये जाएं।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि तूफान से उतना नुक़सान नहीं हुआ जितना कहा जा रहा था।  मैं इसको लेकर बहुत चिंतित था।

ज्ञात रहे कि इससे पहले मीडिया में लगातार यह बताया जा रहा था कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंगऊन, कोम में चले गए हैं।  कुछ ने तो उनकी मौत की भी संभावना व्यक्त की थी।  इसके बाद बताया गया था कि संभावित रूप में अब उनकी बहन ही उनकी उत्तराधिकारी होंगी जो बहुत कठोर स्वभाव की हैं।