फाॅक्स न्यूज़ से बात करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चुनावों में विजयी होने की स्थिति में तीन सप्ताहों के भीतर ईरान से समझौता करूंगा।
ट्रम्प ने इससे पहले भी कहा था कि चुनाव जीतने के एक महीने के बाद ईरान के साथ समझौता करूंगा। अब उन्होंने तीन सप्ताहों की बात कही है। ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान और चीन की इच्छा यही है कि मैं चुनाव में हार जाऊं और बाइडेन जीत जाएं। इसीके साथ ट्रम्प का यह भी कहना है कि चीन की तुलना में ईरान की इच्छा अधिक है कि मैं आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हारूं।
उल्लेखनीय है कि ईरान के साथ वार्ता के लिए ट्रम्प का यह बयान, इस स्थिति में सामने आया है कि जब संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने अमरीका के ईरान विरोधी प्रस्ताव का विरोध किया है। इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारी बारंबार कह चुके हैं कि जेसीपीओए में अमरीका की वापसी के बाद ही किसी प्रकार की वार्ता संभव हो सकती है।