वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में ईरान के स्थायी दूत काज़िम ग़रीबाबादी ने जारी हफ़्ते आईएईए के डायरेक्टर जनरल के तेहरान दौरे की सूचना दी।
उन्होंने शनिवार को अपने ट्वीटर पेज में लिखाः आईएईए के डायरेक्टर जनरल रफ़ाएल ग्रोसी का तेहरान दौरा, दोनों पक्षों के बीच सहयोग के तहत अंजाम पा रहा है।
काज़िम ग़रीबाबादी ने ईरान को आईएईए का मुख्य सदस्य बताते हुए उम्मीद जताई कि रफ़ाएल ग्रोसी के तेहरान दौरे से द्विपक्षीय सहयोग मज़बूत होगा।