अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो गुरुवार को न्यूयार्क जाकर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एन्तोनियो गुटेरस से भेंट करेंगे।
वाशिंग्टन उसी दिन सुरक्षा परिषद में एक शिकायत दर्ज कराएगा जिसमें अमरीका यह कहेगा कि ईरान ने जेसीपीओए का उल्लंघन किया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के राजदूत मजीद तख्त रवान्ची ने कहा कि यह कैसी नीति है जिसकी वजह से दुनिया भर मे अमरीका के अलग थलग होने का प्रदर्शन सुरक्षा परिषद में किया जा रहा है यहां तक कि उसके करीबी घटक भी उसे अकेला छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमरीका को सुरक्षा परिषद की पिछली बैठक के परिणाम से सबक़ सीखना चाहिए कि जिसमें वह केवल डोमिकिन गणराज्य को ही अपने साथ कर सका था।
उन्होंने कहा कि ईरानी जनता पर दबाव डालना और प्रतिबंध लगाना ही अमरीका की नीति है और वह जो भी हो उसे कूटनीति तो नहीं कहा जा सकता।