विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने ट्वीट किया है कि आज बोल्टन ने एसी बात कही है जो उन्होंने 8 मई सन 2018 में भी कही थी जब वह ट्रम्प सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।
विदेशमंत्री ने कहा कि कम से कम बोल्टन अपनी बात पर डटे हैं और यह वह गुण है जो ट्रम्प सरकार में नज़र नहीं आता।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॅान बोल्टन ने रविवार को वॅाल स्ट्रीट जनरल में अपने एक लेख में लिखा कि डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के 11 वें पैराग्राफ के आधार पर ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से लगवाना चाहती है, लेकिन इस परमाणु समझौते के समर्थकों का कहना है कि चूंकि वाशिंग्टन समझौते से निकल चुका है इस लिए वह इस समझौते के किसी भी अनुच्छेद को इस्तेमाल नहीं कर सकता, और उनकी बात सही है