17 अगस्त 2020 - 13:40
ईरान के खिलाफ अन्यायपूर्ण प्रतिबंध हटा कर अमरीका सही राह पर लगे, चीन

चीनी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहने पर अमरीका को चेतावनी दी है।

चीनी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जाओ ली ज्यान ने  अमरीका को चेतावनी देते  हुए कहा है कि अमरीका को ईरान के खिलाफ पक्षीय प्रतिबंध समाप्त करके जेसीपीओए की सुरक्षा के लिए सही राह पर आना और सुरक्षा परिषद के फैसलों का सम्मान करना चाहिए। 

चीन की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के खिलाफ हथियारों के प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने के लिए सुरक्षा परिषद में अमरीकी प्रस्ताव की नाकामी से यह साबित हो गया कि वाशिंग्टन की मनमानी की अब कोई गुंजाइश नहीं है और  अब उसकी मनमानी चलने वाली नहीं है। 

चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने रूस के राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन द्वारा सुरक्षा परिषद की अपातकाल बैठक बुलाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि चीन ईरान के परमाणु मामले के समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों में संपर्क बनाए रखनेे का समर्थन करता है। 

याद रहे रूस के राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन ने शुक्रवार की शाम, ईरान के परमाणु समझौते का समर्थन करते हुए ईरान व जर्मनी की भागीदारी के साथ सुरक्षा परिषद की अपातकालीन बैठक आयोजित करने की मांग की है।