17 अगस्त 2020 - 13:32
अमरीका में पोस्ट पर घमासान, 7 राज्य ठोंक सकते हैं ट्रम्प पर मुक़द्दमा!

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पोस्ट विभाग की सेवाओं को सीमित करने के राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले के बाद अमरीका के 7 राज्य उनके खिलाफ मुक़द्दमे पर विचार कर रहे हैं।

वाशिंग्टन पोस्ट के अनुसार,  अमरीका के राष्ट्रपति के खिलाफ जिन 7 राज्यों ने मुकद्दमा दायर करने पर विचार आरंभ किया हैं उनमें से एक राज्य में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की सरकार है। 

अमरीका के वर्जीनिया, पेंसिलवानिया, मिनेसोटा, मैसाचुसेट्स, वाशिंग्टन और नॉर्थ कैरोलीना पोस्टल वोटों के बारे में पोस्ट विभाग की क्षमता को सीमित करने के ट्रम्प के फैसले के खिलाफ मुक़द्दमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं। 

न्यूयार्क भी उन राज्यों में शामिल है जो अमरीकी राष्ट्रपति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की तैयार कर रहे हैं। 

यह राज्य , अमरीका में डाक विभाग के बजट में कमी के फैसले को रोकना चाहते हैं जिसका सीधा असर पोस्टल वोटों पर पड़ेगा। 

मैसाचुसेट्स के अलावा सभी राज्यों में डेमोक्रेट गर्वनर है 

ट्रम्प पोस्टल चुनाव के विरोधी हैं और इसी लिए वह बड़ी संख्या में मतों के लिए सेवा देने की तैयार हेतु डाक विभाग को बजट नहीं दे रहे हैं। 

डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि डाक विभाग पर दबाव डाल कर ट्रम्प राष्ट्रपति चुनाव को ही प्रभावित करना चाहते  हैं।