अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना था कि वाशिंगटन, बीजिंग के इस क़दम की समीक्षा कर रहा है और समय आने पर इसका उचित जवाब ज़रूर देगा।
हालांकि पोम्पियो ने यह नहीं बताया कि ट्रम्प प्रशासन की जवाबी कार्यवाही किस तरह की होगी। सिर्फ़ उन्होंने यह कहा कि हमारे पास जवाब देने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।
ग़ौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने हांगकांग के मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाकर 11 अमरीकी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इससे पहले अमरीका ने भी हांगकांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाकर 17 चीनी अधिकारियों को प्रतिबंधित किया था।