अगर यह विधेयक पारित हो जाता है, तो नेतनयाहू के राजनीतिक कैरियर पर क़ानूनी रूप में रोक लग सकती है, जिन्हें अदालत में धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोपों का सामना है।
विपक्षी गठबंधन येश एटिड-टेलेम के नेता येर लैपिड का कहना है कि हम ऐसा विधेयक पेश करने जा रहे हैं, जिसके बाद किसी भी दोषी व्यक्ति के प्रधान मंत्री बनने पर रोक लग जाएगी।
नवंबर में नेतनयाहू को कि जो 2009 के बाद से सत्ता में हैं, अदालत में धोखाधड़ी, रिश्वतख़ोरी और विश्वासघात के लिए आरोपित किया गया था, उन पर आरोप हैं कि उन्होंने व्यवसायियों से मंहगे उपहार स्वीकार किए और अपनी पार्टी के कवरेज के लिए मीडिया मालिकों के साथ सौदेबाज़ी की और उन्हें रिश्वत दी।
बुधवार को इस विधेयक पर मतदान होगा। ऐसी संभावना है कि बेनी गैंट्ज़ कि जिनकी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने अप्रैल में नेतनयाहू की लिकुड पार्टी के साथ गठबंधन की सरकार बनाई थी, इस विधेयक के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।