8 अगस्त 2020 - 15:25
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी ने 15 टन खाद्य पदार्थ लेबनानियों के हवाले किए

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी ने 15 टन खाद्य पदार्थ लेबनान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के हवाले कर दी।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की रेड क्रिसेंट संस्था के एक वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद बाक़िर मुहम्मदी ने शनिवार को बताया कि 15 टन खाद्य पदार्थ में 72 घंटे के 2 प्रकार के फ़ूड पैकेट और एमरजेन्सी की हालत में प्रयोग होने वाले फ़ूड पैकेट शामिल हैं।

उनका कहना था कि ईरान की ओर से भेजे गये खाद्य पदार्थों में सूखी खजूर, राजमा, टोना फ़िश, पका हुआ और कच्चा चावल, चम्मच, कांटा और एक डिस्पोज़ल प्लेट और ग्लास इत्यादि शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि बैरूत की बंदरगाह पर होने वाले भीषण धमाके के बाद भारी तबाही हुई थी जिसमें अब तक 150 से अधिक की मौत और पांच हज़ार से अधिक घायल हुए थे।