एक ही दिन पहले ख़बर आई थी कि टीवी के महशूर अदाकार 44 वर्षीय समीर शर्मा ने अपने आवास पर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने घर से समीर शर्मा की पंखे से लटकी हुई लाश बरामद की थी। यह अनुमान है कि आर्थिक समस्याओं के कारण समीर शर्मा ने अपने हाथ से अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली।
समीर शर्मा से कुछ ही दिन पहले तामिल अभिनेत्री विजया लक्ष्मी ने तामिल राजनेताओं की ओर से धमकियां मिलने के कारण ख़ुदकुशी की कोशिश की लेकिन समय पर उनकी मदद की गई और वह बच गईं।
विजय लक्ष्मी से पहले 14 जून को बालीवुड के अदाकार सुशांत सिंह ने ख़ुदकुशी कर ली थी जिसके बाद एक विवाद भी खड़ा हो गया है।
सुशांत सिंह से कुछ ही दिन पहले उनकी महिला मैनेजर ने भी आत्म हत्या कर ली थी।
भारतीय अख़बार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार ड्रामों और भोजपुरी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री अनुपमा फाटक ने ख़ुदकुशी करने के साथ ही अपना आख़िरी ख़त भी छोड़ा है। फाटक का संबंध बिहार के पुर्निया इलाक़े से था लेकिन वह मुंबई में रहती थीं।
आत्म हत्या से एक दिन पहले उन्होंने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें दोस्तों की बेवफ़ाई की शिकायत की थी।
आत्म हत्या की इन घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि हद से ज़्यादा चमक दमक वाली इस रंगारंग दुनिया के भीतर अस्ली कहानी क्या चल रही है?