संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीन के स्थाई प्रतिनिधि "ज़ांगजून" ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में यह बात कही।
"आतंकवाद और सुनियोजित" अपराध नामक शीर्षक के अन्तर्गत आयोजित होने वाली इस बैठक में चीन के प्रतिनिधि ने विश्व समुदाय से मांग की है कि आतंकवाद से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के सामने उसे एकजुट रहना चाहिए। चीनी प्रतिनिधि का कहना था कि आतंकवाद के मुक़ाबले में दोमुखी नीति अपनाने से यह बुराई और अधिक फैलती है।