राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को सरकार की आर्थिक समन्वय कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक में देश के आर्थिक विकास को रोकने के लिए ईरानी राष्ट्र के पुराने दुश्मनों के लंबे और छोटे लक्ष्यों के बारे में वरिष्ठ नेता की हालिया सिफ़ारिश की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस आधार पर देश के आर्थिक इंजन को रोकने के उद्देश्य से एक साथ प्रतिबंध और फेर बदल के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसका मक़सद उपलब्धियों को ख़ाली दिखाना और भविष्य की ओर से निराश करना है।
राष्ट्रपति रूहानी ने देश के आर्थिक प्रबंधन में सरकार के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ढाई वर्ष के दौरान अभूतपूर्व दबावों और पूर्ण युद्ध की अवधि में सरकार तेल की आय पर निर्भरता को बहुत हद तक कम करने में सफल रही है और प्रतिदिन के इस्तेमाल की वस्तुओं की आपूर्ति में भी अग्रणी रही। उनका कहना था कि सरकार के प्रयासों की वजह से ग़ैर पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन जारी है, उत्पादनों का क्रम जारी है और बेरोज़गारी में कमी हुई है।