ईरान के स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी ने कहा कि हालांकि कोरोना की दूसरी लहर उठी है लेकिन खाली हाथों और ईमान से भरे दिल के साथ और बुद्धिमान नेता के नेतृत्व में हमारे पास अनगितन उपलब्धियां हैं क्योंकि इस साल हम मुहर्रम का आयोजन कुछ इस तरह से करेंगे कि उसके दौरान हर जगह से इमाम हुसैन का नाम लिया जाएगा और उनकी याद मनायी जाएगी, हम किसी भी दशा में कर्बला, इमाम हुसैन, उनके साथियों और बच्चों के दुखों को कभी नहीं भूल सकते।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरी बात यह है कि हम पूरी दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि हम इमाम हुसैन के चाहने वालों को बीमार भी नहीं होने देंगे और हम अपना यह कर्तव्य समझते हैं कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मनाने वालों को बीमार होने से बचाए।
उन्होंने कहा कि हम एक आदर्श और नमूना पेश करना चाहते हैं जिसके बाद दुनिया की आंखें खुली रह जाएं और सब यह कहने पर मजबूर हो जाएं कि देखें ईरान ने कितने सुन्दर तरीक़े से इमाम हुसैन का ग़म मनाया है, हम ऐसा नमूना पेश करेंगे कि अगर अगले सौ डेढ़ सौ बरसों में इस प्रकार की कोई महामारी आई तो हमें याद रखा जाए, हम यह साबित कर देंगे कि किस तरह से हमने इतनी बड़ी महामारी में इमाम हुसैन की याद को जीवित रखा और इसके साथ ही उन्हें याद करने वालों की भी सुरक्षा की।
उन्होंने कहा कि हमारी मिट्टी, इमाम हुसैन की याद से गुंथी गयी है।