सैयद इब्राहीम रईसी ने सोमवार को उच्च न्यायिक परिषद की बैठक में देश के अटाॅर्नी जनरल और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अपने सहायक को आदेश दिया कि वे ईरान के एक यात्री विमान के ख़िलाफ़ अमरीका की दुष्टता और आतंकी कार्यवाही के मामले को अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाएं। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि अमरीकियों का यह क़दम विमानन के लिए ख़तरा है और आतंकी कार्यवाही समझा जाता है, कहा कि अमरीकियों की इस प्रकार की दुष्टता के मुक़ाबले में अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनी व्यवस्था को खड़े हो जाना चाहिए।
ईरान की शहरी हवाबाज़ी की संस्था ने भी एक बयान जारी करके माहान एयरलाइंज़ के एक यात्री विमान के लिए अमरीकी युद्धक विमानों की ओर से ख़तरा पैदा किए जाने की कार्यवाही को अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों और विमानन के मानकों का खुला उल्लंघन बताया है और अपनी आपत्ति औपचारिक रूप से ग़ैर सैनिक विमानन की अंतर्राष्ट्रीय संस्था ईकाओ तक पहुंचा दी है और इस मामले पर तुरंत कार्यवाही किए जाने की मांग की है।