याद रहे अमरीका के दो युद्धक विमानों ने सीरिया के आकाश में ईरान की माहान एयरलाइन के एक यात्री विमान को परेशान किया जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गये।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने अमरीका के इस क़दम की आलोचना करते हुए इसे उड्डयन के अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और इलाक़े में शांति प्रक्रिया के विपरीत क़दम बताया।
उन्होंने अमरीका द्वारा यात्री विमान के लिए खतरा पैदा करने की ्स्वीकारोक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति और वहां पर उनका हवाई अभियान गैर कानूनी है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने पश्चिमी एशिया में अमरीका की आतंकवादी सेना सेंटकॅाम के प्रवक्ता के इस बयान को भी हास्यास्पद बताया कि अमरीकी युद्धक विमानों ने अत्तनफ हवाई छावनी के निकट अपने अभियानस के दौरान माहान एयर लाइन के यात्री विमान को सुरक्षित दूसरी से देखने की कोशिश की थी।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि किसी ने अमरीकियों को इस बात की अनुमति नहीं दी है कि वह यात्री विमान का युद्धक विमानों द्वारा निरीक्षण करें, यह गैर कानूनी, खतरनाक और बेगुनाह यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ है और सुरक्षित दूरी का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा गया था।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान अमरीका के इस क़दम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संगठनों में जाएगा और तेहरान, अमरीका को गुंडागर्दी करके सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का मज़ाक उड़ाने की अनुमति नहीं देगा।
उन्होंने अमरीका और इस्राईल द्वारा किसी भी भड़काऊ क़दम की ओर से सचेत करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया की सुरक्षा व स्थिरता को अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए खिलवाड़ नहीं बनाया जा सकता।