24 जुलाई 2020 - 14:52
कोरोना से मुक़ाबले में अमरीकी सरकार के क्रियाकलाप ग़लत हैंः बिल गेट्स

कोरोना वायरस से मुक़ाबले में अमरीकी सरकार के क्रियाकलापों की बिल गेट्स ने आलोचना की है।

सीबीएस टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसाॅफट के संस्थापक बिन गेट्स ने कहा है कि अमरीका में कोरोना वायरस से मुक़ाबला करने में बहुत सी ग़लतियां की गई हैं।  उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में अपनाई जाने वाली बहुत सी नीतियां ग़लत रही हैं।  बिल गेट्स का कहना है कि छोटे व्यवसायों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों के खोले जाने जैसी नीतियां पूरी तरह से अनुचित हैं।  उनके अनुसार वर्तमान स्थिति में बाज़ार में जाने के लिए किशोरों और युवाओं को प्रेरित किया जाना अच्छा काम नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अमरीका में हैं।  वहां पर कोरोना के मरीज़ों की संख्या 42 लाख हो चुकी है।  अमरीका में लगभग डेढ लाख लोग कोरोना के कारण काल के गाल में समा चुके हैं।