इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को अपनी सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस बात की आशा व्यक्ति की कि तेहारन आने वाले दिनों में अपने दोस्त एवं पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मज़बूत और उसमें विस्तार लाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान के मित्र और पड़ोसी देश, जिनमें रूस, इराक़, तुर्की, क़तर, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान सहित सभी वे देश शामिल हैं जो फ़ार्स की खाड़ी में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दोस्त हैं, तेहारन उनके साथ अपने सहयोग एवं संबंध में विस्तार करेगा।
डॉक्टर हसन रूहानी ने इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अल-काज़मी की तेहारन यात्रा की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ईरान और इराक़ बीच सीमा शुल्क, माल और आर्थिक सहयोग एवं बैंकिंग संबंधों के क्षेत्र में बहुत अच्छे समझौते हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इन समझौतों को जल्द लागू करके इसका संचालन आरंभ किया जाएगा। राष्ट्रपति रूहानी ने इसी तरह विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ की रूस यात्रा की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ज़रीफ़ हमारे संदेश को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के पास गए हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान और मास्को के बीच क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपसी सहयोग और संबंधों में मज़बूती की पेशकश का पुतीन ने स्वागत किया है। डॉक्टर रूहानी ने कहा कि ईरान के पिछले कई वर्षों से रूस और चीन के साथ अच्छे संबंध रहे हैं और इधर कुछ सप्ताह में यह संबंध और अधिक मज़बूत हुए हैं।