21 जुलाई 2020 - 13:03
आख़िरकार अमेरिकी अधिकारियों ने भी ईरान की साइबर ताक़त का माना लोहा

अमेरिका के साइबर सुरक्षा कमान के प्रमुख ने इस्लामी गणतंत्र ईरान की साइबर के क्षेत्र में बढ़ती ताक़त को लोहा मानते हुए इसपर अपनी चिंता भी जताई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी साइबर सुरक्षा कमान के प्रमुख पॉल नेकज़ोन ने रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों की साइबर क्षमताओं के बारे में कहा कि इन सब देशों ने साइबर के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को विकसित किया है। इस बीच पॉल ने ईरान का विशेष तौर पर नाम लेते हुए कहा कि, इस्लामी गणतंत्र ईरान ने साइबर के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक़्क़ी की है और इस क्षेत्र में लगातार उसकी ताक़त बढ़ती जा रही है। अमेरिका के साइबर सुरक्षा कमान के प्रमुख ने जहां ईरान की साइबर शक्ति का लोहा माना वहीं उन्होंने इसपर चिंता भी व्यक्त की है।

इस बीच अमेरिकी साइबर सुरक्षा कमान के प्रमुख पॉल नेकज़ोन ने कहा कि इस समय उनके विभाग की सबसे अहम ज़िम्मेदारी अमेरिका में नवंबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को सही और सुरक्षित ढंग से कराने की है। वहीं अमेरिकी समाचार सूत्रों ने सूचना दी है कि अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने ईरान के ख़िलाफ़ गुप्त साइबर हमलों के लिए अपनी शक्तियों में वृद्धि की है।