20 जुलाई 2020 - 19:23
ट्रम्प पर भड़के अमरीका के 1200 वैज्ञानिक, कहा आरोपों का क्रम बंद करें

अमरीका के 1200 से अधिक वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने वाइट हाऊस के नाम अपने खुले पत्र में बुद्धिजीवियों के विरुद्ध आरोपों का क्रमबंद करने और सरकार की ओर से बुद्धि और तर्क तथा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर फ़ैसला किए जाने की मांग की है।

गार्डियन समाचार पत्र के अनुसार अपने इस पत्र में अमरीका के 1200 से अधिक वैज्ञानिकों ने अमरीकी वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञों के विरुद्ध आरोप लगाए जाने की कड़ी आलोचना की।

इस पत्र में कहा गया है कि अमरीकी वैज्ञानिकों ने हमेशा राजनीति से दूर रहते हुए अपनी सेवाएं पेश की हैं और अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति की ओर से इन वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के विरुद्ध आरोपों का क्रम कदापि स्वीकार्य नहीं है।  

इन विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने जिनमें से कुछ अमरीका की वर्तमान सरकार में भी सक्रिय हैं, राष्ट्रपति ट्रम्प से मांग की है कि वह सरकार में बुद्धि और तर्क के आधार पर नीतियां अपनाए जाने का क्रम बहाल करें।